उत्तराखण्ड

कैंची धाम का स्थापना दिवस आज, सुबह 4 बजे से मंदिर के बाहर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तस्वीरें

खबर शेयर करें -

 

kainchi dham mela 2

विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली महाराज के दरबार कैंची धाम का आज स्थापना दिवस है। बाबा के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर के बारह श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है।

कैंची धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए देश-विदेश के भक्तों का तांता लगा हुआ है। हजारों की संख्या में सुबह 4 बजे से बाबा के दर्शन करने के लिए भक्त लाइन में लगे हुए हैं। विदेश से भी अनेक भक्त बाबा की एक झलक पाने लिए और आशीर्वाद लेने के लिए कैंची धाम आए हैं।

kainchi dham fair

देश-विदेश से पहुंचे हजारों भक्त बाबा के दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए नैनीताल पुलिस मौके पर मौजूद है।

kainchi dham fair

कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शनों के लिए पहुंचे दिव्यांग श्रद्धालुओं को पुलिस के जवान ने अपनी मोटरसाइकिल से शटल सेवा तक पहुंचाया।

kainchi dham fair

स्थापना दिवस के मौके पर आज कैंची धाम भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। बता दें महाराज के प्रति श्रद्धा केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में देखने को मिलती है। यही वजह है कि हर साल धाम के स्थापना दिवस पर यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

kainchi dham fair

बुलेट से गश्त कर रहे SSP

कैंची धाम में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब के बीच सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी बुलेट से लगातार गश्त कर रहे हैं। एसएसपी खुद हर चौराहे और बैरियर पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं बेहतर बना रहे हैं।

kainchi dham fair

कैंची धाम स्थापना दिवस पर श्रद्धा की कोई सीमा नहीं दिखी। सात समंदर पार अमेरिका से आए भक्त मैक्स विलियम्स ने बाबा नीब करोरी महाराज के चरणों में शीश नवाया और अपनी भावनाएं व्यक्त की। मैक्स विलियम्स ने कहा “बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया।” उन्होंने बताया कि 2020 में अध्यात्म की राह पर चला था। आज वो पहली बार कैंची धाम पहुंचे हैं। यहां की दिव्यता, शांति और प्रेम से वे अभिभूत हो गए।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव