उत्तराखण्ड

जहां टूटा था ग्लेशियर वही पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर, Nepal में किस वजह से आई तबाही?

खबर शेयर करें -
nepal-flood-viral-video-chinese-helicopter-reaches-site-of-glacier-collapse-video

नेपाल में आई तबाही भरी बाढ़ ने पूरे दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इस भयावह आपदा ने लाखों लोगों के घर पूरी तरह से तबाह कर दिए। तो वहीं मरने वालों का आकंड़ा भी बढ़कर 200 से ऊपर हो गया है। तो वहीं सैकड़ों लोग अभी भी लापता है। इस तबाही के बाद सवाल ये है कि आखिर नेपाल में इतना खौफनाक हादसा किस वजह से हुआ। इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए चीन का एक हेलीकॉप्टर उसी जगह पहुंचा जहां से ग्लेशियर टूटा था।

जहां टूटा था ग्लेशियर वही पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

दरअसल चीन का एक हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा, जहां से इस बाढ़ की शुरुआत हुई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, तिब्बत में बर्फ खिसकी और एक ग्लेशियर अचानक से टूटा। जिसके चलते ये पानी नीचे की तरफ बहा। जिससे भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया पर चीनी हेलीकॉप्टर द्वारा लिए गए इसी एरियल व्यू का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिखा ये

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लिखा है कि चीन का हेलीकॉप्टर उसी जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था। यहीं से निकले पानी ने नेपाल में तबाही मचा दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंचे पहाड़ों के बीच बर्फ से ढकी चट्टानों और उनके बीच से पानी तेजी से बहता नजर आ रहा है। ये पानी करीब तीन मील दूर एक झील तक जाता है।

Nepal में किस वजह से आई तबाही?

वीडियो में बताया गया कि पानी का दबाव बढ़ने पर बर्फ ऊपर की तरफउठने लगती है और पानी पहाड़ के नीचे की तरफ तेजी से बहने लगता है। बताया गया कि झील 36 घंटों में पूरी तरह से खाली हो जाती है। पानी इतनी तेज स्पीड से निकलता है कि वो अपने साथ ग्लेशियर के अंदर से बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े भी बहा कर ले जाता है। आगे यही पानी भोटेकोशी नदी में जा मिला। जिससे नेपाल में तबाही वाली आपदा पैदा हुई

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव