उत्तराखण्ड

पुलकित के पिता विनोद आर्य ने हत्या की कहानी पर उठाए सवाल, VIP को लेकर किया बड़ा दावा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। इस बार मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य अपने अधिवक्ता अनुज पुंडीर के साथ हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ने हत्याकांड को लेकर कई सवाल उठाए और मामले में अब तक सामने आए घटनाक्रम पर अपनी बात रखी। नक्शेदेखें

पुलकित के पिता विनोद आर्य ने हत्या की कहानी पर उठाए सवाल
हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनोद आर्य ने दावा किया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोई VIP शामिल नहीं था। उन्होंने अंकिता और उसके मित्र पुष्प की कथित 4085 पन्नों की चैट का हवाला देते हुए उनके निजी और पारिवारिक संबंधों को लेकर भी कई दावे किए। विनोद आर्य ने इन चैट के आधार पर मामले के विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठाए और अपनी बात रखी।

अंकिता की मौत को हत्या के रूप में किया पेश: विनोद आर्य
वहीं, उनके अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने मामले में और भी गंभीर दावे किए। अधिवक्ता का कहना था कि अंकिता की मौत को हत्या के रूप में पेश किया गया, जबकि उनके अनुसार इस पूरे घटनाक्रम को स्थानीय मीडिया और सरकार के दबाव में अलग रूप दिया गया। उन्होंने दावा किया कि अंकिता के शव को नदी में इस तरह रखा गया, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया में लगातार चल रही खबरों और आरोपियों को फांसी देने की मांग के चलते न्यायिक प्रक्रिया पर भी दबाव बना।

अंकिता भंडारी हत्याकांड क्या है?
अंकिता भंडारी पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। सितंबर 2022 में उनकी हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। जांच और सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस हत्याकांड ने पूरे उत्तराखंड में व्यापक आक्रोश पैदा किया था और मामले में कथित VIP की भूमिका को लेकर भी लंबे समय तक सवाल उठते रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव