उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी : SIT करेगी VIP और हेलीकॉप्टर दर्शन के तीन साल के रिकॉर्ड की जांच

खबर शेयर करें -

 

BADRINATH DHAM

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में नए चरण में SIT की जांच पहुंची। जांच का दायरा बढ़ाते हुए अब SIT पिछले तीन सालों के VIP दर्शन और हेलीकॉप्टर दर्शन शुल्क का रिकॉर्ड खंगालेगी। जांच होगी कि हेली दर्शन शुल्क के रूप में कुल कितनी राशि जमा हुई? साथ ही VIP दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से कितना शुल्क लिया गया? और क्या वसूली गई राशि का पूरा हिसाब सरकारी रिकॉर्ड से मेल खाता है या नहीं? इन सब की जांच की जाएगी।

SIT करेगी VIP और हेलीकॉप्टर दर्शन के तीन साल के रिकॉर्ड की जांच

दरअसल बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले की विशेष जांच टीम (SIT) ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है। SIT यह जांच करेगी कि बीते तीन सालों में हेलीकॉप्टर सेवा से दर्शन के लिए कितनी राशि जमा हुई? साथ ही ये भी पता लगाया जाएगा कि VIP दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से कितना शुल्क लिया गया? इसके अलावा वसूली गई राशि का पूरा हिसाब सरकारी रिकॉर्ड से मेल खाता है या नहीं?

श्रद्धालुओं की संख्या और वसूली गई राशि के बीच बड़ा अंतर

बताते चलें कि पहले SIT ने रिकॉर्ड और खजाने के मिलान किया था। शुरुआती जांच में श्रद्धालुओं की संख्या और वसूली गई राशि के बीच बड़ा अंतर मिलने की शिकायत आई थी। इसी आधार पर SIT पूरे वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही हैं।

बद्रीनाथ धाम में VIP दर्शन के लिए कितना शुल्क?

सूत्रों के मुताबिक, बद्रीनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से आने वाले प्रत्येक यात्री से 2100 का निर्धारित शुल्क लिया जाता है। वहीं VIP दर्शन में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल श्रद्धालुओं से प्रति व्यक्ति 1100 वसूल रहा था। SIT को आशंका है कि पिछले तीन सालों में हेली सेवा से आए यात्रियों और VIP दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की वास्तविक संख्या और जमा कराई गई धनराशि में बड़ा अंतर हो सकता है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव