उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में तीन मेडिकल स्टोर सील, प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री पर कार्यवाही

खबर शेयर करें -

दिनांक 04.10.2025 को भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रतिबंधित कफ सिरपों की बिक्री रोकने हेतु संयुक्त निरीक्षण दल —
श्री कुलदीप पाण्डे, तहसीलदार हल्द्वानी एवं सुश्री मीनाक्षी बिष्ट, ड्रग इंस्पेक्टर नैनीताल द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान 03 दुकानों को बंद कर तालेबंदी की गयी।
उपरोक्त दुकानदार द्वारा बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित COLDIRF Syrup तथा Dextromethorphan Hydrobromide Syrup IP बेचते हुए पाए गए।

संबंधित दुकानों को औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम, 1945 के अंतर्गत सील किया गया तथा स्टॉक का पंचनामा तैयार कर नमूने जब्त किए गए।

प्रकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय नैनीताल एवं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक को अग्रसारित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव