
Bhandara Kara Do Babu ji death: हरिद्वार की हर की पौड़ी के पास शिवसेतु में भंडारा किंग बाबा के नाम से मशहूर रमाशंकर गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। भंडारा करा दो बाबूजी से उनकी पहचान थी। हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं से वो भंडारा करा दो बाबूजी कहकर वहां जरूरत मंद लोगों को खाना बांटते थे। हालांकि अब ये आवाज सुनाई नहीं देगी। ये आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई।
हरिद्वार के भंडारा करा दो बाबूजी’ का निधन Bhandara Kara Do Babu ji death
दरअसल शिवसेतु पर रमाशंकर गुप्ता श्रद्धालुओं से जरूरतमंदों के लिए भंडारा कराने की अपील करते थे। उनकी ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद वो इंटरनेट पर मशहूर हो गए। अक्सर उनके वीडियो जमकर वायरल होते है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मिली जानकारी के अनुसार भंडारा किंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव गुरुवार को हर की पैड़ी के एक सार्वजनिक शौचायल से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही उनके परिजनों की तलास की जा रही है। पुलिस की माने तो अगर कोई वारिस सामने नहीं आता है तो नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कर दिया जाएगा।
‘भंडारा किंग’ से नाम से वायरल, श्रद्धालुओं के हाथों कराते थे भंडारा
बताते चलें कि हर की पैड़ी में मां गंगा के तट पर लोग स्नान के साथ दान पुण्य का काम करने भी आते है। कुछ लोग संतों को दान भी करते है और कुछ भंडारा भी कराते हैं। रमाशंकर गुप्ता भी पैसों में लोगों को भंडारा कराते थे। इसी बीच उनकी एक वीडियो वायरल हुई जिसके बाद वो हरिद्वार के भंडारा किंग नाम से इंटरनेट पर फेमस हो गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी “भंडारा करा दो बाबूजी” की आवाज को जमकर वायरल किया गया।
