उत्तराखण्ड

बरेली: थाने में चल रही थी हेड कॉन्स्टेबल और महिला सिपाही की ‘लव स्टोरी’, दरोगा ने टोका तो की अभद्रता; दोनों सस्पेंड

खबर शेयर करें -

बरेली के शाही थाने में एक मुख्य आरक्षी और महिला सिपाही को प्रेम-प्रसंग और वरिष्ठ पुलिसकर्मियों से अभद्रता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

बरेली। बरेली के शाही थाने में तैनात मुख्य आरक्षी और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग और वरिष्ठ पुलिसकर्मियों से अभद्रता की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई। एसएसपी ने विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक शाही थाने में तैनात मुख्य आरक्षी पहले से शादीशुदा है। वहीं महिला आरक्षी दूसरे समुदाय की है और उसकी शादी नहीं हुई है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

एक महीने से थाने में उनके संबंधों को लेकर चर्चाएं भी होने लगी थीं। मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि पुलिसकर्मियों के आचरण और विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे। एक दरोगा ने मुख्य आरक्षी और महिला सिपाही को एक साथ कमरे में देखा तो टोका तो दोनों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

दरोगा ने मामले की जानकारी थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को दी गई। थाना प्रभारी ने पूरे घटनाक्रम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एसएपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने एसएसपी को पूरा घटनाक्रम बताया तो सीओ मीरगंज अजय कुमार से जांच कराई गई।

सीओ की रिपोर्ट के बाद दोनों पुलिसकर्मियों के आचरण और अनुशासनहीनता से जुड़े आरोपों पर एसएसपी ने निलंबित कर दिया। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों के प्रेम प्रसंग के साथ वरिष्ठ पुलिसकर्मियों से गलत आचरण की शिकायत आई थी। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव