उत्तराखण्ड खटीमा

यहां खुलेगा प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्रीय विद्यालय, जल्द बनकर हो जाएगा तैयार

खबर शेयर करें -



प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्रीय विद्यालय सीमांत क्षेत्र खटीमा में खुलने जा रहा है। 30 अप्रैल 2024 को कार्यदायी संस्था केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) को विद्यालय का भवन हैंडओवर कर देगा। जिसके बाद से यहां पर एक से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।


प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्रीय विद्यालय खटीमा में बन रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा में साल 2019 से अस्थायी रूप से बंडिया गांव में जीआईसी के पुराने भवन में केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहा है। जिसमें कक्षा छह से नवीं तक के बच्चे पढ़ते हैं। वर्तमान में यहां करीब 350 बच्चे अध्ययनरत हैं। लेकिन जल्द ही केंद्रीय विद्यालय को अपना भवन मिल जाएगा।


मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा में करीब 38 करोड़ रुपए के बजट से केंद्रीय विद्यालय का भवन बनाया जा रहा है। निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को 30 अप्रैल 2024 तक पूरा करना है।

केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण को पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के एई प्रणय राठौर के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य जनवरी 2023 से शुरू किया गया था। जिसे तय समय तक पूरा करने के लिए युद्वस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव