हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा को लेकर कही ये बात

खबर शेयर करें -

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज चुनाव प्रचार के लिए हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो और जनसभा की। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। विकास के बजाय इस चुनाव में भाजपा धर्म और जाति की बात कर रही है। रोजगार और महंगाई की बात करने से भाजपा सरकार क्यों डर रही है।

जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है
सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश में जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। जनता अब बदलाव चाहती है। इसके साथ ही पायलट नेताओं की आवाज दबाने और विपक्ष को खत्म करने की कोशिश हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा केवल धर्म और जाति की बात पर वोट लेना चाहती है लेकिन अब जनता सब जान चुकी है। जनता अब भाजपा नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव