नैनीताल। आज जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष निर्वाचन परिणामों की घोषणा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशों के क्रम में परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल नवाज़िश खलीक ने भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है।इस आदेश के तहत मुख्य कोषागार एवं स्थायी जिला कार्यालय, नैनीताल परिसर के चारों ओर 500 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू रहेगी। इस अवधि में बिना अनुमति के पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना, जुलूस निकालना, नारेबाजी करना एवं किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा आयोजित करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, किसी भी प्रकार के घातक हथियार, लाठी-डंडा, तलवार, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक आदि लेकर परिसर में प्रवेश करना सख्ती से वर्जित रहेगा। परगना मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि इन आदेशों का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दंडनीय अपराध माना जाएगा।अतः किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश आज तत्काल प्रभाव से लागू होकर आज मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द्र बनाए रखने में सहयोग करें।
Related Articles
दूसरे हमले की तैयारी?, Operation Sindoor के बाद सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
खबर शेयर करें – पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस जवाबी कार्रवाई का इशारा किया था। वो अब ज़मीन पर उतर चुका है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’(Operation Sindoor) के तहत भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी अड्डों को निशाना बनाया। […]
हल्द्वानी – सीएम के कार्यक्रम स्थल के पास कार में युवक का शव मिला, इलाके में मची सनसनी
खबर शेयर करें -हल्द्वानी — शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के समीप एक कार के भीतर युवक का शव बरामद हुआ। घटना हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के पास की बताई जा रही है, जहां खड़ी एक कार में युवक अचेत अवस्था में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, […]
ब्रेकिंग -भारी बारिश के चलते कल इस जिले में रहेगी स्कूलों की छुट्टी
खबर शेयर करें -निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के द्वारा दिनांक 24.08.2025 को अपराहन 1.30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में दिनांक 25.08.2025 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से […]
