उत्तराखण्ड हल्द्वानी

वन्दे भारत अपडेट-जल्द ही कुमाऊं के लोगों को मिल सकता है ये तोहफा, होगी काफी सहूलियत

खबर शेयर करें -

कुमाऊं मंडल को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन इज्जतनगर मंडल में हो सकता है। इसकी शुरुआत काठगोदाम रेलवे स्टेशन से की जा सकती है।

इज्जतनगर मंडल ने भारतीय रेलवे को भेजा प्रपोजल
कुमाऊं मंडल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के लिए इज्जतनगर मंडल ने भारतीय रेलवे को प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुमाऊं के लोगों को ये तोहफा मिल सकता है। क्योंकि काठगोदाम कुमाऊं का द्वार है और कुमाऊं मंडल में सालभर पर्यटकों का तांता लगा रहता है। जिसे देखते हुए कुमाऊं के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन काफी अहम मानी जा रही है।


काठगोदाम तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से कुमाऊं के लोगों और यहां सालभर आने वाले परय्टकों को काफी सहूलियत होगी। मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का प्रपोजल पाइपलाइन में है। लोगों को इसके संचालन का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव