उत्तराखण्ड

ऋषभ पंत के जमीन वाले ट्वीट पर MLA उमेश कुमार की प्रतिक्रिया, बोले- सीएम से सीधे कर सकते थे बात

खबर शेयर करें -

 

mla-umesh-kumars-reaction-to-rishabh-pants-tweet-about-land

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए जमीन खरीद की इच्छा से जुड़े ट्वीट के बाद अब खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। विधायक ने कहा कि इस संबंध में वो मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत कर सकते थे।

ऋषभ पंत के जमीन वाले ट्वीट पर विधायक उमेश कुमार की प्रतिक्रिया

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को जमीन से संबंधित मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे बातचीत करनी चाहिए थी। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से ऋषभ पंत के ट्वीट पर दिए गए जवाब का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से जिस तरह ऋषभ पंत के ट्वीट का जवाब दिया गया है, वह स्वागत योग्य है।

ये था मामला

दरअसल, ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने उत्तराखंड में अपना घर बनाने के लिए जमीन की जरूरत होने की बात कही थी। उनके इस ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया दी थी।

घर के साथ-साथ क्रिकेट अकादमी शुरू करना चाहते हैं ऋषभ पंत: MLA

उमेश कुमार ने दावा किया कि ऋषभ पंत उत्तराखंड में केवल अपना फार्महाउस बनाने की योजना नहीं रखते, बल्कि यहां क्रिकेट अकादमी शुरू करने की भी इच्छा रखते हैं। उनके मुताबिक, उत्तराखंड में क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण हो सकती है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव