उत्तराखण्ड

गुपचुप मसूरी पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

खबर शेयर करें -

bjp-national-president-nitin-navins-visit-to-mussoorie

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लिया। साथ ही संगठन की मजबूती और विकास कार्यों पर चर्चा की ।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मसूरी पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आयोजित बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा हुई।

मसूरी में नितिन नवीन ने टटोली संगठन की नब्ज

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति और जनता के रुझान को लेकर फीडबैक लिया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे से मीडिया को दूर रखा गया।। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में बताया।

बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का किया आह्वान

नितिन नबीन ने संगठनात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों को लेकर उत्साह दिखाई दिया। वहीं भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से वर्ष 2027 में पुनः मसूरी आने का आग्रह भी किया

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव