छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो महिला सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी मिलने पर वार्ड क्रमांक 01, शिवाजी कॉलोनी में दबिश दी, जहां नन्दिनी उर्फ नीलू गुप्ता को अपने घर के सामने अंकों पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से सट्टा-पट्टी, नगद रकम और पेन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दूसरी कार्रवाई वार्ड क्रमांक 05, लोहाराना देवारपारा में हुई, जहां पूजा बांधेकर को अलग प्रकरण में सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पृथक अपराध पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया कि दोनों महिलाएं व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विभिन्न ग्रुपों के माध्यम से खाईवाली के नाम से सट्टा संचालन कर रही थीं। उनके माध्यम से सट्टा खेलने और खिलाने वाले अन्य व्यक्तियों के नाम भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही अन्य संलिप्त लोगों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
हरिद्वार से नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद, दो गैंगस्टर गिरफ्तार
खबर शेयर करें – हरिद्वार पुलिस ने नशे पर बड़ा प्रहार किया है. पुलिस ने 4600 नशीले इंजेक्शन के साथ दी गैंगस्टर को दबोचा है. जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. हरिद्वार से नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद पुलिस ने सीआईयू और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम के साथ मिलकर दो गैंगस्टर […]
अवैध मदरसों में विदेशी फंडिंग की आशंका, पढ़ें पूरी खबर
खबर शेयर करें -धामी सरकार इन दिनों अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त अभियान चलाए हुए है. इस बीच बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का बड़ा बयान सामने आया है. चौहान ने अवैध मदरसों में विदेशी फंडिंग की आशंका जताई है. अवैध मदरसों में विदेशी फंडिंग की आशंका बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर […]
Retro Box Office Collection Day 1: रेट्रो’ ने पहले ही दिन ‘हिट 3’ और ‘रेड 2’ को दी मात, कमाए इतने करोड़
खबर शेयर करें – Retro Box Office Collection Day 1: बीते दिन यानी एक मई को सुपरस्टार सूर्या और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘रेट्रो’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर थंडरबोल्ट्स, रेड 2 और हिट: द थर्ड केस जैसी मच अवेटेड फिल्मों के साथ क्लैश करना पड़ा। हालांकि उसके बावजूद फिल्म की […]
