उत्तराखण्ड

‘घर में अनहोनी होगी, भारी विपत्ति जा जाएगी’- अनुष्ठान करवा लें, फ‍िर हो गया गजब का खेला, सभी रह गए हक्‍के-बक्‍के

खबर शेयर करें -

नवगछिया में ठगों ने एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला को अनुष्ठान के बहाने सोने की चेन ठग ली। दो युवक घर में अनहोनी का डर दिखाकर महिला को झांसे में ले आए। पीड़ …और पढ़ें

News Article Hero Image
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

(भागलपुर)। नवगछिया क्षेत्र में ठगों द्वारा अलग-अलग हथकंडे अपनाकर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को नवगछिया बाजार के मुमताज मोहल्ला में ऐसी ही एक घटना सामने आई, जहां ठगों ने घर में अनुष्ठान कराने के नाम पर 75 वर्षीय वृद्ध महिला से सोने की चेन ठग ली।

मामले में पीड़िता के पुत्र अनिल कुमार शर्मा के आवेदन पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में बताया गया है कि घटना के समय उनकी मां घर में अकेली थीं। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके घर पहुंचे। दोनों ने खुद को जानकार बताते हुए कहा कि उनके घर पर कोई अनहोनी होने वाली है और परिवार पर संकट मंडरा रहा है।

ठगों ने परिवार के सदस्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे वृद्ध महिला उनके झांसे में आ गईं। उन्होंने अनुष्ठान कर अनहोनी टालने का दावा किया और डर का माहौल बनाकर महिला से सोने की चेन मांग ली। अनुष्ठान के बहाने चेन लेने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अज्ञात व्यक्तियों की बातों में न आएं, विशेषकर जब घर में वृद्ध या महिलाएं अकेली हों। ऐसे ठग अक्सर इसी तरह डर और अंधविश्वास का सहारा लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में भी शांति पाठ के नाम पर एक वृद्ध महिला से सोने की चेन ठगी गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव