उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के इस अस्पताल में जिंदा मरीज को दिखाया मृत, ABVP और छात्रसंघ ने काटा हंगामा

खबर शेयर करें -

 

Haldwani chandan hospital hungama

हल्द्वानी के चंदन अस्पताल में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एबीवीपी कार्यकर्ताओं हुए छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामला अस्पताल में भर्ती एक जिंदा मरीज को दस्तावेजों में मृत दिखाकर फाइल तैयार करने के आरोप से जुड़ा है।

चंदन अस्पताल में जिंदा मरीज को दिखाया मृत

छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र अस्पताल गेट पर ही धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और अनियमितताओं के चलते मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हंगामे के दौरान छात्रों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर पुलिस बल तैनात

हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पहुंचा और हालात पर काबू करने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि चंदन अस्पताल अब मौत का अस्पताल बन गया है। इस अस्पताल को तत्काल बंद किया जाए। बता दें ये कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी चंदन अस्पताल चर्चाओं में रह चुका है।

पूर्व में भी चर्चाओं में रह चुका है चंदन अस्पताल

पूर्व में अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज का मात्र दो घंटे इलाज किया और परिजनों को 80 हजार रुपए का भारी-भरकम बिल थमा दिया। इलाज के दौरान ही मरीज की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने बॉडी को घंटों तक अपने कब्जे में रखे रखा और भुगतान को लेकर दबाव बनाया

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव