उत्तराखण्ड

बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

खबर शेयर करें -

विकासनगर में बुजुर्ग की हत्या मामले में देहरादून पुलिस ने देर शाम दो आरोपियों को रायपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में तीसरे आरोपी की खोजबीन जारी जारी है।फरार हुए तीसरे आरोपी की खोज के लिए जिले के सारे नाको में सघन चेकिंग की जा रही है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की रायपुर थाना क्षेत्र में होने की लोकेशन मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह द्वारा खुद मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर टीम को लीड किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव