उत्तराखण्ड

‘शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया…’, राज्यसभा में भड़के खरगे, नड्डा ने दे दिए जांच के आदेश

खबर शेयर करें -

संसद का मानसून सत्र अभी तक ठीक से चल भी नहीं पाया है कि आज इसका आखिरी दिन है। हंगामे की वजह से कई बार सदन की कार्यवाही रद्द हुई। विपक्ष के द्वारा जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन और राम मंदिर चढ़ावा चोरी आदी मामलों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ऐसे में आज आखिरी दिन यानी गुरुवार का दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ सकता है।

हंगामें के बाद मानसून सत्र के दौरान कई बिल पास
बता दें कि हंगामे के बीच भी मानसून सत्र के दौरान कई बिल पास हुए। जिसमें एंटी पेपर लीक बिल, केरल नाम परिवर्तन विधेयक, 2026, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026, जन्म और मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा कानून, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने वाला विधेयक,टैक्सेशन और बैंकर्स बुक्स से जुड़े संशोधन और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 आदि शामिल है।

Parliament Monsoon Session : हल्द्वानी में खरगे की रेली के बाद मैदान का किया गया शुद्धिकरण
इसी बीच खरगे ने भी सदन में अपनी बात रखी। हाल ही में हल्द्वानी में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद BJP नेताओं की ओर से रामलीला मैदान का शुद्धिकरण करने का मामला सामने आया था। इसी पर बोलते हुए खरगे ने कहा कि शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया। सरकार

शुद्धिकरण के मामले पर राज्यसभा में बोले खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में कहा, “मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैं हल्द्वानी में था। वहां लाखों लोग थे और मैंने किसी जाति या धर्म का जिक्र नहीं किया। लेकिन मेरे जाने के बाद वहां शुद्धिकरण किया गया। बीजेपी के लोगों ने यह काम किया।”

‘शुद्धिकरण करके मेरा किया गया अपमान’ – खरगे
खरगे ने कहा, “मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता था। मैं इस बात को कभी सदन में नहीं कहा। मैं अनुसूचित जाति से हूं, लेकिन कभी किसी से नहीं कहा कि मेरी रक्षा करो, लेकिन शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया है।”

राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा- “हम इसकी जांच करेंगे”
इसी पर जेपी नड्डा ने कहा, “खरगे जी ने जिस बात का जिक्र किया, वो दुखद है ये सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि बीजेपी के लिए भी दुखद है। बीजेपी कभी इसे सही नहीं ठहराती. हम इसकी जांच करेंगे।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव