उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी – पहली बारिश ने खोली सिस्टम की पोल, फील्ड पर उतरे एसडीएम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहाँ पहली बारिश ने ही सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। शहर में जगह-जगह जल भराव हो गया है। इसके साथ ही कई जगह खेत और घर तक डूब गए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं।



एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रशासन की टीम के साथ सड़कों पर उतरकर जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि जेसीबी से निकासी कराकर जलभराव की समस्या को दूर किया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पूरी तरह से अलर्ट पर है। सभी अधिकारी स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव