उत्तराखण्ड

सड़क सुरक्षा की पहल: RTO हल्द्वानी में लगा फ्री हेल्थ कैंप, वाहन चालकों का हुआ ‘फुल बॉडी’ चेकअप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन कार्यालय (RTO) हल्द्वानी परिसर में वाहन चालकों के लिए एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में शहर के सैकड़ों वाणिज्यिक व निजी वाहन चालकों ने पहुंचकर अपनी सेहत की मुफ्त जांच कराई यह आयोजन RTO हल्द्वानी के तत्वावधान और पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने चालकों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया।

सेहतमंद चालक, सुरक्षित सफर

आरटीओ एनफोर्समेंट अरविंद पांडे ने बताया कि परिवहन विभाग के बताया कि लगातार ड्राइविंग के कारण अक्सर चालक अपनी शारीरिक सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जो सड़क सुरक्षा के लिए जोखिम बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए चालकों को पूर्व में सूचित कर शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने चालकों को पौष्टिक खान-पान और सही पोस्चर में गाड़ी चलाने की सलाह भी दी। और उनका हेल्थ चेकअप किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव