उत्तराखण्ड

Rahul Gandhi Dharna : राहुल गांधी का थाने के बाहर धरना, FIR की मांग पर अड़े

खबर शेयर करें -

 

ahul-gandhi-dharna-delhi-police-station-pellet-gun-case-

Rahul Gandhi Dharna: एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी धरने पर बैठ गए हैं। ये धरना दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर दिया जा रहा है। राहुल पैलेट गन के मामले में एफआईआर की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एफआईआर होने तक वो यहां से नहीं हटेंगे।

Rahul Gandhi Dharna राहुल गांधी का थाने के बाहर धरना

राहुल गांधी के धरने को लेकर कांग्रेस ने कहा कि अमित शाह ने देश के बच्चों पर पैलेट गन चलवाई। जिसमें साहिल नाम के युवक को पैलेट गन लगने से आंख में गंभीर रूप से चोट आई। साहिल और उसकी मां लगातार पुलिस से एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उनकी मांग को नजरअंदाज कर दिया। इसी को लेकर आज नेता विपक्ष राहुल गांधी साहिल और उसकी मां के साथ पुलिस से मिले। साथ ही जांच की जानकारी भी मांगी।

कंप्लेन पर INVESTIGATION NUMBER नहीं दिया

साहिल की कंप्लेन पर INVESTIGATION NUMBER नहीं दिया गया। जिससे FIR दर्ज हो पाए।साथ ही AIIMS से भी युवक की MLC (Medico Legal Case) रिपोर्ट नहीं दी गई। जो एफआईआर में लगाई जा सके। ये अन्याय है। उन्होंने अमित शाह और दिल्ली पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि ये तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।छात्रों के लिए वो पूरी ताकत से लड़ेंगे।

शिकायत के बाद क्यों नहीं हुई FIR हुई?

खबरों की माने तो कांग्रेस का कहना है कि जंतर मंतर प्रोटेस्ट के दौरान साहिल लोचव पैलेट गन का शिकार हुए थे। साहिल वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए। जहां उन्होंने लिखित शिकायत दी। लेकिन उन्हें I/O नंबर नहीं मिला। 17 तारीख को दोबारा ईमेल और फोन के जरिए कोशिश की गई। लेकिन तब भी कोई I/O नंबर नहीं दिया गया। अब राहुल इस मामले में खुद आगे आए हैं। साथ ही एफआईआर की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि शिकायत के बाद भी एफआईआर की कोई नहीं हुई?

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव