उत्तराखण्ड

हरियाणा के शातिर को पकड़ने गए टीम में दारोगाओ की लापरवाही आई सामन,एसएसपी ने की यह कार्रवाई

खबर शेयर करें -

हरियाणा के शातिर को मसूरी पकड़ने गई टीम में दो दारोगा की लापरवाही सामने आई है। दोनों को एसएसपी अजय सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। बता दें दरोगा के पास रिवॉल्वर तो थी लेकिन साथी दरोगा के गोली लगते देख वो अपने रिवॉल्वर को इस्तेमाल करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एसएसपी देहरादून ने दोनों दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया है। । बता दें मसूरी में शुभम को पकड़ने गई टीम में दरोगा मिथुन कुमार जब आरोपी को पकड़ने गए तो उसने दरोगा मिथुन के पेट पर फायर झोंक दिया और हथियार लहराता हुआ वहां से भाग निकला।

मिथुन कुमार के साथी दरोगा ये सब होता देखते रहे लेकिन कोई उस पर पीछे से गोली चलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। सस्पेंड हुए दरोगा में जयवीर सिंह प्रभारी चौकी मयूर विहार और सुनील नेगी चौकी प्रभारी बालावाला को शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव