उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पहुँचे गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर, वादियों में लेंगे छुट्टियों का मजा

खबर शेयर करें -

क्रिकेट के भगवान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर मंगलवार दोपहर को मुंबई की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। बताया जा रहा है कि वो उत्तराखंड में अपनी छुट्टियां बिताने के लिए आए हैं।


छुट्टियां बिताने के लिए गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर उत्तराखंड पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर मसूरी के सिक्स सेंस होटल में रूकेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक सचिन तेंदुलकर की पत्नी और बेटी कल ही मसूरी पहुँच गए थे। जैसे ही आज तेंदुलकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ लग गई।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव