उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी- बनभूलपुरा क्षेत्र से गायब हुई नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला, आरोपी किये गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।। यहां पर आखिरकार आज हल्द्वानी पुलिस को लापता हुई नाबालिक लड़कियों को ढूंढने में सफलता हासिल हो गई।विगत छह दिनों से बनभूलपुरा से लापता हुईं दो बेटियों तक आखिरकार पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों नाबालिक लड़कियों को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने चैन की सांस ली है। आज एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।बता दे कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर की रहने वाली छात्राओं में एक 9वीं और दूसरी 11वीं में पढ़ने वाली है। 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा के घर दूसरी छात्रा किराएदार है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है।


इस कांड में आमिल पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर उ०प्र, निशा उर्फ नूरीन पत्नि उजैर उर्फ आसिफ निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश, उजैर उर्फ आसिफ पुत्र हफीज अहमद निवासी मृदाटोला थाना सहसवान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश और अब्दुल समी उर्फ भोला पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ला0न0 17 थाना बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव