उत्तराखण्ड

प्रशासन में फेरबदल: हल्द्वानी- रामनगर में डिप्टी कलेक्टरों के तबादले

खबर शेयर करें -

नैनीताल। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने डिप्टी कलेक्टर स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार गोपाल सिंह चौहान, जो वर्तमान में हल्द्वानी में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे, उन्हें अब रामनगर में उप जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं रामनगर में उपजिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत प्रमोद कुमार को हल्द्वानी में उप जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव