उत्तराखण्ड

18 अगस्त को देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather

Uttarakhand today weather update: उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

18 अगस्त को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather)

मौसम विभाग ने 18 अगस्त को प्रदेश के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार को राजधानी देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से सावधानी करने की अपील की है।

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की माने तो 19 अगस्त को बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश होगी। वहीं 20 अगस्त को बागेश्वर और देहरादून जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 21 और 22 अगस्त को राज्य के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का क्रम जारी रहेगा

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव