उत्तराखण्ड

मंच शुद्धिकरण मामले से चढ़ा सियासी पारा, जल्द हल्द्वानी आएंगे राहुल गांधी

खबर शेयर करें -

 

Rahul gandhi

मंच शुद्धिकरण मामले से सियासी पारा चढ़ने लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी हल्द्वानी आएंगे। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी में वे शुद्धिकरण मामले में एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं।

जल्द हल्द्वानी आएंगे राहुल गांधी

मंच शुद्धिकरण मामले में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने लगा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान के बाद रामलीला ग्राउंड का शुद्धिकरण मामला राष्ट्रीय स्तक तक गूंज रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही हल्द्वानी आ सकते हैं। यहां वे शुद्धिकरण मामले में एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। बता दें शनिवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेसवार्ता कर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही थी।

ये है पूरा मामला

बता दें 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनसभा के लिए हल्द्वानी के रामलीला मैदान पहुंचे थे। जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल पर कथित रूप से ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ किए जाने की बात सामने आई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मल्लिकार्जुन खड़गे एक दलित हैं और वे उस मंच पर आए थे, इसलिए भाजपा से जुड़े लोगों ने जातिवादी मानसिकता के तहत मंच का शुद्धिकरण किया।

BJP ने किया कांग्रेस के आरोपों को खारिज

हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया था। पार्टी का कहना था कि कांग्रेस अपनी फ्लॉप रैली के बाद राजनीतिक लाभ लेने के लिए ‘दलित कार्ड’ खेल रही है और समाज में फूट डालने की कोशिश कर रही है। भाजपा के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर कथित गंदगी और राजनीतिक आयोजनों के सांस्कृतिक संदर्भ को लेकर यह कदम उठाया गया था, जिसका किसी की जाति से कोई लेना-देना नहीं था।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव