उत्तराखण्ड

कांग्रेस को लगा करारा झटका, प्रदेश सचिव प्रदीप तिवारी और उनकी पत्नी भाजपा में हुए शामिल

खबर शेयर करें -

श्रीनगर में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप तिवारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनकी पत्नी पूनम तिवारी ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप तिवारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनकी पत्नी श्रीनगर नगर पालिका अध्यक्ष रही पूनम तिवारी भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। बता दें कि प्रदीप तिवारी ने कल ही कांग्रेस से अपना इस्तीफा दिया था। दोनों का पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव