उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में महंगी हुई बिजली,पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

प्रदेश में उपभोक्तों को बिजली मंहगी होने से जोर का झटका लगा है। इस बार बिजली दरों में एक या दो नहीं बल्कि करीब सात फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि बीपीएल के 4.5 लाख उपभोक्ताओं, स्नो बाउंड उपभोक्ताओं के साथ ही फिक्स्ड चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।


घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे, 101 से 200 यूनिट पर 30 पैसा, 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। जबकि सोलर वाटर हीटर में छूट 75 रुपए प्रति 50 लीटर रखी गई है। आपको बता दें कि काफी समय पहले से ही प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है।


आपको बता दें कि यूपीसीएल ने बिजली की दरों में 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग की थी। लेकिन नियामक आयोग उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से अपना फैसला लेने की बात कही थी। यूपीसीएल ने इस साल बिजली खरीद पर सालाना 1281 करोड़ का हवाला देते हुए मांग की थी कि बिजली की दरों में 23-27 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव