उत्तराखण्ड

बड़ी खबर: पूर्व IAS अधिकारी उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग के सदस्य नियुक्त

खबर शेयर करें -

जौनसार-बावर के सपूत एवं उत्तराखंड के वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी हरि चन्द सेमवाल को उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जौनसार-बावर क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-3 के आदेश संख्या 154/XX-3/2026 के क्रम में राज्यपाल के आदेश दिनांक 25 अगस्त 2026 के तहत मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 22(1) के अंतर्गत सेमवाल को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा।

हरि चन्द सेमवाल ने बतौर आईएएस अधिकारी लंबे समय तक प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। प्रशासनिक अनुभव, न्यायप्रियता और ईमानदार कार्यशैली के लिए उनकी पहचान रही है। मानव अधिकारों की रक्षा और आमजन के हितों से जुड़े संवेदनशील मामलों के निस्तारण में उनके अनुभव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उनकी नियुक्ति को जौनसार-बावर के लिए भी गौरव का विषय बताया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रशासनिक सेवा के बाद मानव अधिकार आयोग जैसे संवेदनशील संस्थान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनकी कार्यक्षमता और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव