उत्तराखण्ड

तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, विरोध पर दो पक्ष भिड़े, छह घायल

खबर शेयर करें -

रुड़की की कोतवाली पिरान कलियर के धनौरी चौकी क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में छह लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर
पीड़ित रजत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आज सुबह उनके पिता धूम सिंह सड़क से जा रहे थे। इसी दौरान गांव का सचिन तेज रफ्तार बाइक से आया और गलत दिशा में जाकर उनके पिता को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। आरोप है कि टक्कर का विरोध करने पर सचिन ने अपने भाईयों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में छह लोग घायल
शोर सुनकर परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। मारपीट में छह लोगों के घायल होने की सूचना है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पीड़ित पक्ष ने मारपीट के दौरान मंगलसूत्र और सोने की कान की बाली गिरकर गुम होने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

जांच में जुटी पुलिस
मारपीट का का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव