हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान हुए विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।मेयर ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, संगठन के पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया और कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी हुई। उन्होंने इसे छात्र राजनीति के लिए चिंताजनक बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।गजराज बिष्ट ने कहा कि उन्होंने छात्र राजनीति में इस तरह की कार्रवाई पहले नहीं देखी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद उन्होंने छात्र राजनीति का सम्मान किया।मेयर के इस बयान के बाद एमबीपीजी कॉलेज विवाद को लेकर राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई है। वहीं, छात्रसंघ चुनाव के दौरान पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।



