उत्तराखण्ड

ऊधम सिंह नगर के अभय गोस्वामी ने बढ़ाया जिले का मान, भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

खबर शेयर करें -

 

ऊधम सिंह नगर के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करने वाले रुद्रपुर निवासी लेफ्टिनेंट अभय कुमार गोस्वामी को आज जिला पूर्व सैनिक लीग की ओर से सम्मानित किया गया।

रुद्रपुर से पूरी की अभय गोस्वामी ने स्कूली शिक्षा

बता दें लेफ्टिनेंट अभय कुमार गोस्वामी ने अपनी स्कूली शिक्षा रुद्रपुर के रेनबो पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, देहरादून से बी.फार्मा और श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, देहरादून से एम.फार्मा फार्माकोलॉजी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने CDS परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 324 हासिल की और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई से 5 सितंबर 2026 को भारतीय सेना की 2nd बटालियन, द थर्ड गोरखा राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया। 

यात्राकी गाइड और यात्रा की जानकारी

जिला पूर्व सैनिक लीग ने किया अभय कुमार को सम्मानित

लेफ्टिनेंट अभय कुमार गोस्वामी के सेना में अधिकारी बनने पर जिला पूर्व सैनिक लीग की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मीडिया से बातचीत में अभय ने बताया कि वो अपनी माता और पिता को अपनी प्रेरणा का प्रमुख स्रोत मानते हैं। इसके साथ ही आर्म्ड फोर्सेज से जुड़ी किताबों और डॉक्यूमेंट्रीज़ ने भी उन्हें सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। बताते चलें लेफ्टिनेंट अभय के पिता PAC में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। परिवार से मिले संस्कार और देशसेवा की भावना ने अभय को भारतीय सेना तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेफ्टिनेंट अभय कुमार ने युवाओं को दिया खास संदेश

युवाओं को संदेश देते हुए लेफ्टिनेंट अभय ने कहा कि सेना में कमीशन लेने, खेलों में भविष्य बनाने या परिवार, समाज और देशहित में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी निभाने के लिए युवाओं को खुद पर विश्वास कभी नहीं खोना चाहिए। उन्होंने युवाओं से यह भी कहा कि हमेशा याद रखें कि आपने शुरुआत क्यों की थी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव