उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश का अलर्ट, एक क्लिक में पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -
Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड के मौसम में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने 22 अक्टूबर के लिए चार पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 22 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी देखने को मिल सकती है। जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में 24 अक्टूबर तक का मौसम अपडेट

वैज्ञानिकों की माने तो 23 अक्टूबर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश हो सकती है। जबकि 24 अक्टूबर को भी चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जिले में बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि मैदानी जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव