उत्तराखण्ड

अचानक लापता हुआ सुखोई-30 फाइटर जेट हुआ क्रैश, दोनों पायलट की मौत Sukhoi-30 Plane Crash

खबर शेयर करें -

 

sukhoi-30-fighter-jet-crashed-in-assam-jorhat-karbi

Sukhoi-30 Plane Crash: बीते दिन असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान उड़ान भरते समय अचानक से रडार से लापता हो गया। हालांकि अब खबर आई है कि विमान क्रैश हो गया है। प्लेन ने असम(Assam) के जोरहाट वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी। आखिरी बार 7:42 बजे वो संपर्क में था। इस क्रैश में दोनों स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई है। भारतीय वायु सेना ने दोनों के निधन पर गहरा शोक जताया है।

sukhoi-30-fighter-jet-crashed-in-assam

अचानक लापता हुआ सुखोई-30 फाइटर जेट हुआ क्रैश Sukhoi-30 Plane Crash

दरअसल गुरुवार को IAF का सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान अचानक से रडार से ओझल हो गया। असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान भरते समय उसका संपर्क टूट गया। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (PRO) की माने तो लड़ाकू विमान अपने रूटीन मिशन पर था।

दोनों फाइटर पायलटों की मौत

इस प्लेन क्रैश में दोनों फाइटर पायलटों स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई। इस पर रक्षा मंत्रई राजनाथ सिंह ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

Assam

देर रात एक बजे मिला क्रैश विमान

खबरों की माने तो जब विमान गयाब हो गया तो इसको तलाशने के लिए कई सर्च टीमों को लगाया गया। ऐसे में गुरूवार देर रात ही विमान का मलबा मिला। भारतीय वायु सेना की सर्च एंड रेस्‍क्‍यू टीम ने ग्रामीणों और पुलिस व सैन्य की सहायता से देर रात लगभग एक बजे विमान का मलबा पाया।

ग्राउंड कंट्रोल से टूटा कम्युनिकेशन

कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके के ऊपर सुखोई-30 फाइटर जेट उड़ रहा था। तभी उसका ग्राउंड कंट्रोल से कम्युनिकेशन टूटा। डिफेंस एस्टेब्लिशमेंट के सूत्रों की माने तो जहां से संपर्क टूटा, वो इलाका ज्यादातर घने जंगल और पहाड़ी है

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव