उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ज्वेलरी शॉप चोरी केस सुलझा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के राधिका ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गया माल, वाहन व अन्य सामान बरामद किया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि 19 दिसंबर 2025 की रात से 21 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाकर करीब 20 से 25 किलो चांदी के आभूषण व 300 से 400 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे। चोरी की कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी गई थी। मामले में थाना मुखानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस की सटीक कार्रवाई

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल बॉर्डर तक लगातार दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

54 ग्राम पीली धातु (सोना), अनुमानित कीमत 6.50 लाख रुपये

7.245 किलोग्राम सफेद धातु (चांदी), अनुमानित कीमत 15.50 लाख रुपये

घटना में प्रयुक्त वाहन (UP31 AU 5867) बरामद किया है।

आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी कई राज्यों में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस अन्य आपराधिक मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को ₹2500 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

पुलिस का कहना है कि चोरी व अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव