उत्तराखण्ड भवाली

फेसबुक लाइव के बीच पुलिस ने नरेश पांडे को हिरासत में लिया

खबर शेयर करें -

नैनीताल। दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी और गर्भपात कराने के आरोपों में नामजद भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात उनके आवास से हिरासत में लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान इलाके में काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।हिरासत में लिए जाने से पहले नरेश पांडे ने फेसबुक लाइव कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और लोगों से मदद की अपील की। उन्होंने दावा किया कि पुलिस बिना वारंट उनके घर पहुंची है और परिवार के साथ अभद्रता की गई। इसी दौरान उन्होंने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद पुलिस उन्हें बीडी पांडे चिकित्सालय, नैनीताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस के अनुसार, एक युवती की शिकायत पर नरेश पांडे के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी और गर्भपात कराने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।