उत्तराखण्ड

प्रतिबंधित 30 जिंदा कछुओं के साथ एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

दिनेशपुर में पुलिस ने 30 जिंदा कछुओं के साथ एक गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि शनिवार रात को एस आई लोकेश कुमार पुलिस टीम के साथ सुंदरपुर तिराहे पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो दुर्लभ प्रजाति के 30 कछुए के साथ पकड़ा गया। हरि मंदिर से सुंदरपुर तिहरे के पास गश्त के दौरान आरोपी ने बाइक गिरा दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास 30 जिंदा कछुए पकड़े।

दुलर्भ प्रजाति के हैं सभी कछुए

मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए सभी कछुए दुलर्भ प्रजाति के हैं। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम परमानंद भाषण निवासी सुंदरपुर बताया है। पुलिस ने इसकी जानकारी वन विभाग दो दी। जिसके बाद में 9 /51 वन जंतु अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव