उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कालीचौड़ जंगल में मिला लापता महिला का शव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार हल्द्वानी शहर में नवाबी रोड में रहने वाली महिला विगत समय पूर्व लापता हो गई थी इसके बाद पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस के द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी इसी बीच मामला सामने आया है।जहां नवाबी रोड से लापता हुई एक महिला का शव कालीचौड़ के जंगल में बरामद हुआ है। मृतका की पहचान 38 वर्षीय नेहा उप्रेती के रूप में हुई है, जो उप्रेती सदन, नवाबी रोड, एस्सार पेट्रोल पंप के पास की रहने वाली थी। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जंगल में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस के एसओ दीपक बिष्ट और उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव