उत्तराखण्ड

रामनगर-यहां मंडी के बाहर से प्रशासन का चला पीला पंजा,हटाया अतिक्रमण

खबर शेयर करें -

रामनगर।यहां मंडी समिति के बाहर 30 सालों से लोक निर्माण की भूमि पर काबिज 35 परिवारों के अतिक्रमण बुधवार को प्रशासन ने गिरा दिए। सुबह करीब 6.30 बजे से शुरू हुई कारवाई अभी जारी है। इस दौरान भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि करीब 20 परिवारों ने मंगलवार शाम तक अपने निर्माण गिरा दिए थे, बुधवार को बाकी निर्माण लोनिवि और नगर पालिका की चार जेसीबी ने गिरा दिए। मौके पर विरोध और अव्यवस्था से निपटने के लिए प्रशासन ने शिवलापुर मोड़ से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक ट्रैफिक बंद रखा। इस दौरान एसडीएम राहुल अगला शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, सीओ बीएस भंडारी, लेख कोतवाल अरूण सैनी, नगर पालिका ईओ महेंद्र कुमार यादव, लोनिवि के अधिशासी अभियंता रविन्द्र कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ दर्पण कुमार, मालधन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव