
नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
देहरादून।
उत्तराखंड में नर्सिंग विद्यार्थियों को स्टाइपेंड दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले प्रदेशभर के नर्सिंग अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री आवास की ओर कूच किया। इस दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई।नर्सिंग एकता मंच का कहना है कि नर्सिंग विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। मंच ने सरकार से मांग की कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्टाइपेंड देने के संबंध में जल्द ठोस निर्णय लिया जाए।
मंच के सदस्यों ने कहा कि नर्सिंग विद्यार्थी स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके प्रशिक्षण और योगदान को देखते हुए स्टाइपेंड की मांग पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए ठोस पहल की जानी आवश्यक है।



