उत्तराखण्ड

दो मंजिला आवासीय छानी में लगी भीषण आग, 14 पशुओं की जिंदा जलकर मौत

खबर शेयर करें -

दो मंजिला आवासीय छानी में लगी भीषण आग

देहरादून के चकराता में एक गांव में दो मंजिला आवासीय छानी में भीषण आग लग गई. जिसमें एक दर्जन से अधिक पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई. सूचना पाकर क्षेत्रीय पटवारी मौके पर पहुंच गए हैं.

दो मंजिला आवासीय छानी में लगी भीषण आग

हादसा गुरुवार रात का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मोठी के मशौक मजरे में स्थित दो आवासीय छानी में भीषण आग लग गई. जिसमें 14 पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई. छानी में रखा अनाज भी जलकर रख हो गया. सूचना पाकर क्षेत्रीय पटवारी मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव