उत्तराखण्ड

सारा अली खान पहुंची केदारनाथ, लाइन में लगकर किए दर्शन, अधिकारियों से बनाई दूरी

खबर शेयर करें -

sara-ali-khan-kedarnath-visit-snowfall-darshan

गुपचुप तरीके से बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान केदारनाथ पहुंची। जहां उन्होंने बाबा के दर्शन किए। वो बीते दिन रविवार को हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचीं थी। धाम में उनके पहुंचने के बाद बर्फबारी भी हुई। जिसके चलते सारा लोगों के बीच ठिठुरती हुई भी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और मंदिर के कर्मचारियों से दूरी बनाई रखी।

सारा अली खान पहुंची केदारनाथ

सारा करीब आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं। वहां मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। सारा को ठंड से ठिठुरता देख वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें शॉल दी। लेकिन वो उन्हें पहचान नहीं पाईं। बता दें कि सारा अपने दोस्तों के साथ बाबा के दर्शन करने पहुंची थीं। इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव के भी दर्शन किए।

sara-ali-khan-in kedarnath-darshan

BKTC ने गैर-सनातनियों के मंदिर में एंट्री पर रोक लगाई थी

मालूम हो कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने इस साल गैर-सनातनियों के मंदिर में एंट्री पर रोक लगाने की बात कही थी। सारा अली खान पर भी समिति ने ये कहा था कि उन्हें भी पहले एफिडेविट देना होगा और बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव