उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आज: 149 मेधावी छात्राएं सम्मानित, स्मार्टफोन देकर बढ़ाया हौसला

खबर शेयर करें -

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आज: 149 मेधावी छात्राएं सम्मानित, स्मार्टफोन देकर बढ़ाया हौसला

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटीटी सभागार में ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया गया।

नक्शेदेखें

बेटियों की प्रतिभा को पहचानने का अवसर है बालिका दिवस: मंत्री

सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली और विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाली मेधावी बालिकाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस केवल बालिकाओं के सशक्तिकरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह उनकी प्रतिभा, क्षमता और सामर्थ्य को पहचानने और सम्मान देने का भी दिन है।

बेहतर शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी

रेखा आर्या ने कहा कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा, समान अवसर और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षित और सशक्त बेटियां विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।उन्होंने सम्मानित छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी उपलब्धियों को अंतिम मंजिल न मानें, बल्कि इसे आगे बढ़ने की शुरुआत समझें।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव