
ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रही जुपिटर वैगन्स लिमिटेड (JWL) की एनर्जी बिजनेस यूनिट JEM एनर्जी ने उत्तराखंड में 100 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट हासिल किया है। कंपनी ने ये उपलब्धि उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की टैरिफ-बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग (TBCB) के क्लस्टर C में माधव इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के साथ साझेदारी में L1 बिडर बनकर हासिल की है। इस प्रोजेक्ट के तहत राज्य में 41 MW/102.5 MWh क्षमता का स्टैंडअलोन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) सप्लाई और कमीशन किया जाएगा।
शहरखोजें
UPCL से JEM Energy को मिला ₹100 करोड़ का प्रोजेक्ट
इस बड़ी कामयाबी के साथ-साथ कंपनी को पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड (WBSEDCL) से उत्तर 24 परगना स्थित जीरत 132 kV सबस्टेशन पर 50 MW/200 MWh BESS प्रोजेक्ट के लिए औपचारिक लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) भी प्राप्त हो गया है।
इन दोनों प्रोजेक्ट्स के जरिए जुपिटर वैगन्स ने एनर्जी ट्रांजिशन इकोसिस्टम में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक लोहिया ने बताया कि ये प्रोजेक्ट्स JEM एनर्जी को एक बड़े और स्केलेबल एनर्जी स्टोरेज बिजनेस के रूप में विकसित करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम हैं।
उत्तराखंड में BESS सिस्टम होगा स्थापित
कंपनी प्रबंधन ने वित्त वर्ष 2027 तक लगभग ₹1,000 करोड़ का BESS ऑर्डर बुक तैयार करने का लक्ष्य दोहराया है। इसके साथ ही जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (JEM) के Q3 FY27 में EBITDA पॉजिटिव होने और FY28 तक पूरी तरह मुनाफे में आने की उम्मीद जताई गई है। ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III के तहत सबस्टेशन-लेवल स्टोरेज क्षमता बढ़ाने की दिशा में उत्तराखंड का यह प्रोजेक्ट कंपनी के रेलवे व मोबिलिटी के पारंपरिक कारोबार से आगे हाई-ग्रोथ सेक्टर्स में विस्तार की रणनीति को मजबूती देगा


