उत्तराखण्ड नैनीताल हल्द्वानी

नैनीताल-यहाँ युवती पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के बेतालघाट में एक युवती पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


बेतालघाट में देर शाम छह बजे बाजार से घर लौट रही एक युवती पर अज्ञात ने हमला कर दिया। गले में चाकू लगने के कारण युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके साथ ही खुद को बचाने की ज़दोजहत में युवती के हाथ में भी चोट लग गई।

हमला कर आरोपी फरार
युवती पर हमलाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय लोग युवती को उपचार के बेतालघाट सीएचसी लेकर गए। जहां युवती का इलाज चल रही है। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव