
देहरादून में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चंद्रमणि चौक में स्थित BM Hyundai के शोरूम में आज सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई।
शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका
देहरादून के Hyundai शोरूम में लगी भीषण आग
आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस की ओर से फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

