उत्तराखण्ड

काठगोदाम में स्कूटी से चरस सप्लाई का खेल खत्म

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी बरामद की है।

बॉलीवुड और दक्षिण एशियाई फ़िल्म
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो युवकों को रोका गया।

तलाशी में मनोज चंद्र (29) के कब्जे से 609 ग्राम और संजय चंद्र (30) के कब्जे से 546 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपी चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 को भी कब्जे में ले लिया।

मामले में कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 116/26, धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव