उत्तराखण्ड

Met Gala 2025: इस बार Shahrukh Khan दिखाएंगे रेड कार्पेट पर जलवा, जानिए कब और किस थीम पर होगा मेट गाला?

खबर शेयर करें -

met gala 2025 theme date shahrukh khan

हर साल न्यूयॉर्क में होने वाला Met Gala सिर्फ एक फैशन इवेंट नहीं बल्कि ग्लैमर, क्रिएटिविटी और सेलिब्रिटी स्टाइल का भव्य संगम होता है।

Met Gala 2025 अब बस कुछ घंटों की दूरी पर है और इस बार खास बात ये है कि बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे भी इसमें शिरकत करने जा रहे हैं। जिसमें बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख(Shahrukh Khan) भी डेब्यू करते नजर आएंगे।

Met Gala आखिर है क्या? Met Gala 2025

Metropolitan Museum of Art में हर साल होने वाला Met Gala एक फंडरेज़िंग इवेंट है जो म्यूज़ियम के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट को सपोर्ट करता है। इसे ‘Vogue’ मैगज़ीन की एडिटर अन्ना विंटोर साल 1995 से क्यूरेट करती आ रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी मेहमानों को एक खास थीम दी जाती है। जिसके हिसाब से सेलेब्स को ड्रेसअप होकर आना होता है। यही इसे सबसे यूनिक बनाता है।

Met Gala 2025 theme की थीम क्या है?

इस साल का थीम है “Superfine: Tailoring Black Style”, जो Black Fashion Heritage से प्रेरित है। वहीं ड्रेस कोड है “Tailored For You”, यानी क्लासिक मेंसवियर को पर्सनल ट्विस्ट के साथ पहनना होगा। इस बार आउटफिट्स में शाही सिलाई और स्टाइलिश कट्स की भरमार देखने को मिल सकती है।

कब और कहां हो रहा है इवेंट?

Met Gala 2025 का आयोजन 5 मई को है। भारतीय समय अनुसार 6 मई की सुबह 3 बजे होगा। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में होगा। रेड कार्पेट पर सितारों की चकाचौंध स्थानीय समयनुसार शाम 4:30 बजे से शुरू हो जाएगी।

कौन-कौन बॉलीवुड सेलेब्स चलेंगे रेड कार्पेट पर?

प्रियंका चोपड़ा इस बार पांचवीं बार Met Gala की शोभा बढ़ाएंगी और हमेशा की तरह अपने यूनिक अंदाज़ में। तो वहीं शाहरुख खान पहली बार इस ग्लोबल इवेंट में शिरकत करेंगे। वो भी सब्यसाची के डिज़ाइन किए हुए खास लुक में। इसके अलावा कियारा आडवाणी जो इन दिनों प्रेग्नेंसी ग्लो में हैं वो भी रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। साथ ही दिलजीत दोसांझ और ईशा अंबानी भी इस बार Met Gala का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

क्यों है Met Gala इतना खास?

यहां सिर्फ कपड़े नहीं पहने जाते यहां फैशन को आर्ट की तरह पेश किया जाता है। हर सेलेब अपने पहनावे से एक कहानी बयां करता है। Met Gala रेड कार्पेट पर हर साल कुछ ऐसा जरूर होता है। जो अगले दिन की सुर्खियां बनता है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव