उत्तराखण्ड

(भुवन जोशी बने प्रदेश प्रशिक्षण अभियान टोली के सदस्य ) करेंगे अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की चिंता

खबर शेयर करें -

।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश के सभी मंडलों में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण सत्रों में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली एवं जनसेवा के मूल्यों को आत्मसात कर रहे हैं।
इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व द्वारा अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके भुवन जोशी जी को उनके अनुभव और उत्कृष्ट कार्यों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की प्रशिक्षक टोली में शामिल किया गया है।
प्रदेश नेतृत्व ने भुवन जोशी जी को अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में हो रहे प्रशिक्षण शिविरों को देखने की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दक्षता, जनसंपर्क एवं आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग के विषय में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव